फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के इनामी बदमाश ने ली थी ब्लॉक प्रमुख की हत्या की सुपारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले में हत्या की कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक लाख के इनामी बदमाश ने काशीपुर के ब्लॉक प्रमुख की हत्या की सुपारी ली थी। एक हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए अभियुक्त आदित्य ने पूछताछ में यह बात कबूली है। एक माह पूर्व वह ब्लॉक प्रमुख की रेकी करने के लिए काशीपुर भी आया था।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर थाना स्योहारा के ग्राम राना नंगला निवासी आदित्य पुत्र राजपाल के खिलाफ अपने गांव के मुकेश कुमार, हल्दौर (बिजनौर) के ओमराज और नजीबाबाद निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी की हत्या के मुकदमे चल रहे हैं। ओमराज हत्याकांड में पेशी पर लाते समय वह 17 अगस्त को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। तीन सप्ताह पूर्व आदित्य ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मुकेश हत्याकांड के सिलसिले में स्योहारा पुलिस ने अदालत से रिमांड पर लेकर आदित्य से पूछताछ की तो उसने काशीपुर के ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह की सुपारी लेने की बात कबूली। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए वह एक माह पूर्व काशीपुर गया था। लेकिन पुलिस को इस बात की भनक लग गई। पुलिस की घेराबंदी के चलते वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। उधर, ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह का कहना है कि दो नवंबर 2016 को उसके भतीजे फिरोजपुर निवासी मनदीप सिंह उर्फ छिंदर पुत्र गुरदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वह इस मुकदमे में गवाह हैं। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी समझौता न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि उन्हें पहले ही हत्या के लिए सुपारी दिए जाने की जानकारी मिल गई थी। उन्होंने एसएसपी, एएसपी व सीओ काशीपुर को मामले से अवगत करा दिया था। कहा कि सुपारी लेने वाले बदमाश के कबूलनामे से उनकी जान को खतरा बना हुआ है। लेकिन उन्हें अभी तक सुरक्षा नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को उनके भतीजे की हत्या के मुकदमे में गवाही होनी थी। इसके लिए उन्हें जरूर सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें