फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी चुराने के विवाद में की मारपीट व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अलाव जलाने के लिए लकड़ियां चोरी करने को लेकर गांव के दो लोगों का एक दंपति के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने मारपीट कर तमंचे से फायरिंग भी की। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन

ग्राम अजीतपुर निवासी परमजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर सूखी लकड़ी का ढेर लगा रखा है। 31 दिसंबर की सुबह गांव के दो युवक उसकी लकड़ी चोरी कर आग ताप रहे थे। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो दोनों उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर उसकी पत्नी जान बचाकर घर चली आई। उसके घर पहुंचने पर पत्नी ने उसे इस बारे में जानकारी दी। वह पत्नी को साथ लेकर आरोपियों से जानकारी लेने पहुंचा। उसने लकड़ियों को चुराने का विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ गाली गलौच कर हाथापाई की। आरोप है कि इस दौरान उनमें से एक युवक ने तमंचे से उस पर फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनकर आए लोगों ने उन्हें बचाया। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इधर आईटीआई थाना एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें