रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एसएसपी को तहरीर सौंपी गई है। बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ ने शनिवार को एसएसपी डा. सदानंद दाते को तहरीर सौंपकर कहा कि उनके व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने रिकार्डिंग भेजी है।
इसमें रिकार्डिंग भेजने वाले युवक किसी अन्य व्यक्ति को धमकाते हुए उनके पिता के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। सौरभ ने एसएसपी को रिकार्डिंग की सीडी भी सौंपी। उन्होंने अपशब्द बोलने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।