काशीपुर के एक वृद्धा ने अपने देवर के पुत्रों पर अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में मोहल्ला सिंघान घास मंडी निवासी रामवती पत्नी चंद्रमोहन ने कहा है कि उसके पति का अपने भतीजों के साथ संपत्ति बंटवारे का मुकदमा चल रहा है। दूसरा पक्ष मुकदमा वापसी लेने के लिए उस पर दबाव बनाए हुए है। बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे उसके देवर के दोनों पुत्रों ने उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौच शुरू कर दी। इन लोगों ने दरवाजे पीट-पीटकर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।