सितारगंज के साधूनगर कैलाश नदी से अवैध खनन कर आरबीएम लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बृहस्पतिवार को सिसईखेड़ा चौराहे पर चेकिंग की। इस दौरान साधूनगर की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। कागजात चेक करने पर चालक ट्रॉली में लदे आरबीएम की रायल्टी और अन्य कागजात नहीं दिखा सका। ओवरलोड होने के कारण एसडीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।