फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की शादी कहीं और की तो गोली मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर के मोहल्ला अल्लीखां निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता जसपुर में तय किया है। आगामी 28 मार्च को उसका निकाह होना है। आरोप लगाया कि ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक उसकी पुत्री से रिश्ता करना चाहता है। उक्त युवक ने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मोबाइल पर कॉल कर गाली गलौच की। कहा कि यदि उसने अपनी पुत्री की शादी कहीं और की तो वह उसे गोली मार देगा। उसने कहा कि गलत तरीके से तेरी बेटी के आपत्तिजनक फोटो व विडियो बनाकर जसपुर भेज दिए हैं। यदि मेरे साथ रिश्ता न किया तो ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में डाल दूंगा। आरोप है कि युवक की मां ने भी उन्हें धमकाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें