फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगा को भगाने के आरोपी 2 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने के आरोपी दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। नाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना महिला पुलिस की सबइंस्पेक्टर सुनीता की टीम द्वारा चंदाना गेट के नजदीक दबिश देते हुए करीब साढ़े 17 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया। शहर की एक कॉलोनी निवासी करीब साढ़े 15 वर्षीय नाबालिग को आरोपी 6 मार्च की दोपहर उस समय बहला-फुसला कर भगा ले गया, जब वह ट्यूशन पढ़ने गई थी। भगाई गई नाबालिग को बरामद कर मेडिकल जांच, काउंसिलिंग व माननीय न्यायालय के समक्ष बयान कलमबद्ध करवाने के उपरांत वारसान के सुपर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी को अदालत के आदेशानुसार अंबाला स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पूंडरी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक महीपाल की टीम द्वारा दी गई दबिश दौरान आरोपी पवन उर्फ पोनी निवासी ईशाक जिला कुरुक्षेत्र को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। 26 फरवरी को थाना पूंडरी अंतर्गत के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें