काशीपुर में लापता की बरामदगी को परिजनों ने एसएसआई से मुलाकात कर शीघ्र बरामदगी की मांग की। बीती 27 मार्च को महेशपुरा टीचर्स कालोनी निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र जगदीश घर से बाजार के लिए आया था। इस बीच वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। पत्नी ऊषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। रविवार को लापता के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई विनोद जोशी से मुलाकात की। एसएसआई ने मामले की खुद मानीटरिंग कर लापता धर्मपाल की शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया। वहां पर कुसुम, सविता, मीनू, दयावती, शीला, ऊषा आदि थे।