खटीमा। बानूसा निवासी टेंपो चालक फकीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे झनकट चौराहे के पास टेंपो खड़ा करने पर पीट दिया। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार अपराह्न 11 बजे झनकट चौराहे के पास टेंपो खड़ा करते ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों के आने पर ही उसे छोड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।