फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लालपुर में गलत नीयत से मासूम का अपहरण कर उसे कमरे में बंद करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। नशे का आदी आरोपी पूर्व में भी दो मासूमों के अपहरण का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार शाम को लालपुर के ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी पूर्व नेवी कर्मचारी पंकज सिंह का छह वर्षीय बेटा आदित्य घर के बाहर खेल रहा था। कुछ ही देर बाद आदित्य के गायब होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन की तो आदित्य उन्हें गांव के ही एक मकान में बंद मिला। आदित्य को गांव में ही रहने वाले नशेड़ी युवक पछुवा ने अगवा कर मकान में बंद किया था।

ग्रामीणों ने पछुवा को पकड़ने के बाद उसकी जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। लालपुर चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट ने बताया कि पछुवा नशे का आदी है। पहले भी दो बार वह आदित्य के अपहरण का प्रयास कर चुका है। इसके साथ ही पछुवा के खिलाफ चोरी और लूट के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


रविवार को उसने कुकर्म करने की मंशा से आदित्य का अपहरण कर उसे कमरे में बंद किया था, लेकिन समय पर ग्रामीणों की पकड़ में आने के कारण वह आदित्य के साथ वारदात को अंजाम नहीं दे सका था। सोमवार को मासूम आदित्य के बयान दर्ज करने के बाद उसके परिजनों की तहरीर पर पछुवा के खिलाफ धारा 377, 511 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बच्ची को भी अगवा करने का प्रयास किया था
रुद्रपुर। कुकर्म की मंशा से मासूम बच्चे का अपहरण करने वाले पछुवा ने दो माह पूर्व लालपुर क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पास से मासूम बच्ची को भी अगवा करने का प्रयास किया था। ग्रामीणों ने उसे मासूम के साथ गन्ने के खेत में जाते देख कर बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ा लिया था। पछुवा की इन्हीं हरकतों से उसके परिजन भी उससे किनारा ही रखते हैं। इस बार भी पछुवा के जेल जाने पर उसके परिजनों को किसी तरह का दुख नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें