फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पर के सिर पर मारी बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में शराब पीने के दौरान आपसी कहासुनी में ट्रक चालक ने बोतल के प्रहार से हेल्पर का सिर फोड़ दिया। ग्राम सिरसागंज फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश निवासी अमल कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह ट्रक संख्या यूपी-17टी-1095 का हेल्पर है। उसने बताया कि मंगलवार रात ट्रक चालक सहित कुछ लोग छतरपुर मोड़ के पास एक खोखे में शराब पी रहे थे। चालक से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। अमल का आरोप है कि चालक ने उसके सिर पर शराब की बोतल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें