फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की जांच में मिले तीन फर्जी मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर में नगर पंचायत महुवाडाबरा में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन मकान जांच में फर्जी मिले। एसडीएम ने तीनों मकानों के आवेदनों को निरस्त कर उनसे रकम वसूलने के निर्देश दिए हैं।नगर पंचायत महुवाडाबरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 370 मकान बनाए जाने है। निकाय ने इनके पात्रों को किस्त के रूप में रकम भी बांटी हैं। बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व भाजपा नेताओं ने डीएम को एक शिकायती पत्र भेजकर मकान निर्माण एवं चयन में धांधली बरतने का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने सभी 370 पात्रों की फाइलों को तलब कर जांच शुरू की। बुधवार को एसडीएम ने ईओ हरिचरण को साथ लेकर वार्ड नंबर नौ के आवेदन पत्रों का सत्यापन किया। सत्यापन में गोपाल सिंह पुत्र मंगला, कैलाश सिंह पुत्र ध्यान सिंह, सरोजनी पत्नी मोहन सिंह के मौके पर पक्के मकान बने थे, जबकि इन्होंने आवेदन पत्रों में कच्चे मकान दर्शाए थे। तीनों ने पंचायत से डेढ़-डेढ़ लाख की रकम भी ली थी। एसडीएम ने तीनों के आवेदनों को निरस्त कर ईओ को रकम वसूली के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि पीएम आवास योजना के आवेदन पत्रों के अनुसार मकानों का सत्यापन रोजाना किया जाएगा। फर्जी रूप से सरकारी रकम हड़पने वाले लोगों से रकम की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें