फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किलो डोडा के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नशे के सौदागर से पुलिस ने छह किलो डोडा का चूरा बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उस पर 12 मुकदमे विचाराधीन हैं। सोमवार शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मडुवाखेड़ा के तिराहे के पास घेराबंदी कर यूपी से नशे की खेप ला रहे युवक से छह किलो डोडा का चूरा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इरशाद उर्फ पिंटू पुत्र शाहिद हुसैन निवासी मोहल्ला नई बस्ती बताया। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया इससे पूर्व भी इरशाद दो बार डोडा के चूरे के मामले में जेल जा चुका है। इस पर डोडा के चूरे और सट्टेबाजी के 12 मुकदमे अदालत में विचाराधीन है। गुंडा एक्ट में भी निरुद्ध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें