काशीपुर। ग्राम खड़िया बिलासपुर रामपुर निवासी दलजीत सिंह ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर कहा कि शनिवार को काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक होटल में उसकी पुत्री का विवाह कार्यक्रम था। शाम साढ़े चार बजे घर के सब लोग काम में व्यस्त थे। इस दौरान चोर ने कमरे में रखा बैग पार कर किया। बैग में सोने के दो हार, छह अंगूठी 70 से 80 हजार रुपये से भरे शगुन के लिफाफे आदि थे। थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे।