फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने चोरी हुई आठ बाइकों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उनका आपराधिक रिकार्ड और अन्य सदस्यों की खोजबीन में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली में सीओ बीएस चौहान ने बताया एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोहल्ला आलापुर से सिद्दीक और चमन अली निवासी यूपी के गांव बिजारखाता रामपुर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चकरपुर रोड स्थित बबलू के कारखाने से चोरी की दो बाइकें और गांव मजरा खुशालपुर (रामपुर) निवासी शम्सुल की मानपुर में स्थित बाइक मरम्मत की दुकान से पांच बाइकें बरामद कीं।
बरामद बाइकों में से छह बाइकें बाजपुर क्षेत्र से चोरी हुई हैं, जबकि एक बाइक सितारगंज और एक बाइक यूपी के स्वार रामपुर से चोरी हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। चमन अली राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि सिद्दीक बाजपुर के गांव चकरपुर रोड स्थित दर्जी बबलू की दुकान पर सिलाई का काम सीख रहा है। सत्यापन नहीं कराने पर बबलू से दस हजार रुपये का जुर्माना डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें