फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती व सरिता हत्याकांड का शीघ्र्र होगा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नव नियुक्त कोतवाल चंचल शर्मा ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करना और कुछ दिन पहले नगर में पड़ी डकैती का खुलासा करना और सरिता हत्याकांड खोलना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


खटीमा से स्थानांतरण होकर पहुंचे चंचल शर्मा ने काशीपुर कोतवाली का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पत्रकार वार्ता में कोतवाल ने बताया कि सुमित जैन के घर पड़ी डकैती का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। इसके साथ ही दो साल पुराने सरिता हत्याकांड का खुलासा करना, नगर की यातायात व्यवस्था को ठीक करना उनकी प्राथमिकता है।

एमपी चौक पर ई-रिक्शा टेंपो और सड़कों पर वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि सट्टा और नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। स्मैक और नशे की दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें