बाजपुर के गांव रामजीवनपुर निवासी त्रिवेणी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर अपने बड़े भाई और उसके परिजनों पर एक राय होकर डंडो से हमला कर छोटी बहन जावित्री को घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी कप्तान सिंह उसकी पत्नी शकुंतला देवी, राकेश, महेश, ओमप्रकाश, विनीता, राधा, सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि विवेचना की जा रही है।