फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क चोरी कर ले जा रही तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मंडी शुल्क अदा किए बगैर उत्तर प्रदेश जा रही धान से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां मंडी चौकी पुलिस ने पकड़ लीं। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज कर दी हैं। इनके चालकों के पास मंडी के धान से निकासी के कोई प्रपत्र नहीं पाए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम मुरादाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां धान की बोरियां भरकर ठाकुरद्वारा जा रही थीं। मंडी चौकी प्रभारी मदन बिष्ट ने तीनों ट्रालियां रोककर चेक कीं। उनके पास धान निकासी का प्रपत्र 9-आर नहीं पाया गया।

उक्त ट्रालियों के चालक ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क की चोरी कर माल ले जा रहे थे। कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज कर दी गई है। इस संबंध में डीएम, एसएसपी व संयुक्त मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें