फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी में पुलिस को कोई सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर सात निवासी व्यापारी के घर से नगदी जेवरात सहित लाखों की चोरी के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात निवासी सुनील कुमार शनिवार सुबह करीब 4.30 बजे सामान लेने बाजार आया था कि अज्ञात चोरों ने घर का चैनल खोलकर अंदर प्रवेश किया। बाद में कमरे के अंदर रखी सेफ के ताले तोड़कर सेफ से दो सोने की अंगूठी ,एक हार, चांदी की पाजेब और करीब पांच हजार की नकदी एवं बैंक का एटीएम कार्ड चोरी कर फरार हो गये। करीब आधे घंटे बाद जब व्यापारी घर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब सेफ देखी तो उसमें से सभी कीमती सामान गायब था। इस मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। जिससे व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी का कहना है कि पुलिस छानबीन में जुटी है। खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
गदरपुर। वार्ड नंबर सात आवास विकास कालोनी में व्यापारी के घर से हुई चोरी के मामले में कुछ पुलिस कर्मी गूलरभोज रोड सहित अन्य कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि रात्रि को चोरों द्वारा सड़क से गुजरने की फुटेज उसमें कैद हो गयी होगी। लेकिन अभी पुलिस को सफलता प्राप्त नहीं हो पायी है क्योंकि कुछ दुकानदारों के कैमरे रात्रि को बंद थे। यदि दुकानदारों के कैमरे रात्रि को चलते रहते तो चोरों का पता लगाने में पुलिस को काफी मदद मिल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें