फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैंक खाते से उड़ाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में एक महिला से बैंक के खाते का नंबर पता कर अज्ञात व्यक्ति ने 50 हजार की रकम उड़ा ली। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला महेशपुरा निवासी मेहताब जहां ने कहा है कि जसपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में उसका बचत खाता है। रविवार की सुबह उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उससे नंबर मांगा। जिस पर मेहताब जहां ने उक्त नंबर पर अपना खाता नंबर भेज दिया। महिला का कहना है कि कुछ देर बाद ही उसके खाते से पचास हजार की रकम निकल जाने का मैसेज आ गया। जिससे वह हैरत में पड़ गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें