फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल बन गया जंग का मैदान

Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैठक के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक के बीच मामूली विवाद में मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार और डीसीपीएम फईम अहमद कांधला सीएचसी पर साप्ताहिक बैठक करने पहुंचे। बैठक में सभी एएनएम और चिकित्सक मौजूद थे। एसीएमओ सुशील कुमार और चिकित्सा केंद्र अधीक्षक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि रजिस्टर मांगने पर अभद्रता की गई, जबकि चिकित्सा केंद्र अधीक्षक ने भी एसीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए।

इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे अस्पताल में हंगामा हो गया। इसके बाद एसीएमओ सुशील कुमार ने थाना कांधला पहुंचकर चिकित्साधीक्षक सहित चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, चिकित्साधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा ने भी एसीएमओ पर अपमानित करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों तहरीर लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उधर, चिकित्साधीक्षक कांधला डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि एसीएमओ ने समीक्षा बैठक के दौरान एएनएम के साथ अभद्र व्यवहार किया, विरोध किए जाने पर उन्होंने अपमानित करते हुए मारपीट की। वहीं, एसीएमओ डॉ. सुशील  ने बताया कि चिकित्साधीक्षक का व्यवहार बैठक में सही नहीं रहा, मांगे जाने पर वह रजिस्टर नहीं दिखाए। आपत्ति जताने पर बाहर के तीन लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की।

एसीएमओ और चिकित्साधीक्षक ने एकदूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है, जो गलत होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ओपी चौधरी, थानाध्यक्ष कांधला
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें