काशीपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पैगा चौकी में तहरीर सौंपकर कहा कि 19 जुलाई की शाम उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव के दो युवक घर में घुस आए। युवकों ने किशोरी संग जबरदस्ती का प्रयास किया और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर दोनो भाग गए। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आईटीआई थाने के एसओ जसवीर सिंह चौहान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।