काशीपुर में बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने मोहल्ला अल्ली खां गेट के पास से मोहल्ला अल्ली खां निवासी दानिश उर्फ मनी राणा को धर दबोचा। पुलिस ने दानिश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।