काशीपुर में चोरों ने मिस्त्री की दुकान में खड़े ट्रक से 40 हजार रुपये कीमत के दो टायर रिम समेत चोरी कर लिए। सरोजनी नगर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि बीते 25 मई को उसका ट्रक बाजपुर रोड स्थित गौतम मिस्त्री की दुकान पर खड़ा था। इस दौरान चोरों ने ट्रक से दो टायर रिम समेत चोरी कर लिए। ट्रक स्वामी ने चोरी टायर की कीमत 40 हजार रुपये बताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।