फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे स्थित छोई मोड़ पर बनेगी पुलिस पिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कोसी नदी खनन क्षेत्र में बनी 12 पुलिस पिकेटों का निरीक्षण किया। पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने, रायल्टी की पड़ताल करने सहित अन्य दिशानिर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि हाईवे स्थित छोई मोड़ पर भी पुलिस पिकेट स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ कोसी नदी खनन क्षेत्र के अंतर्गत बाजार गेट, हाथीकुंडा, शीशम घाट, मानकी घाट, प्रधान घाट, जोगीपुरा, गऊघाट, बैंतखेड़ी, बल्ली, पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा, सुल्तानपुर पट्टी सहित 12 पुलिस पिकेटों का निरीक्षण किया। यहां तैनात पुलिस कर्मियों की परेशानियों को समझा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने तेज हवा में तंबू उखड़ जाने, धूल आदि की समस्याएं बताई। इधर, एसएसपी ने गांव कनौरा में नीरज देवी की हत्या के मामले में मौके पर जाकर पड़ताल की। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीरज की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई है। मृतका के पति चेतन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहां एएसपी डॉ. जगदीश चंद, कोतवाल जीबी जोशी, सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें