फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो बेटा घर छोड़कर चला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के डांट से नाराज बेटे ने घर छोड़ा
विज्ञापन

अड्डा बाजार। नौतनवां क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर उर्फ चरका में शुक्रवार सुबह 8 बजे 11 वर्षीय दीपक को उसकी मां ने डांट दिया तो वह गुस्से में घर छोड़कर चला गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। गांव के राजन पाठक ने बताया कि दीपक छठवीं का छात्र है। सुबह वह खेलने में मशगूल था। कई बार बुलाने के बावजूद जब नहीं आया तो मां ने डांट दिया। इसके बाद किसी काम से मां गांव में चली गई। दो घंटे बाद लौटी तो दीपक घर पर नहीं था। गांव के अलावा रिश्तेदार समेत हर संभावित जगह उसे तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं चला। अड्डा बाजार चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें