फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों की पेशकश से भड़की यौन शोषण की पीड़िता, आरोपी को सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। यौन शोषण के एक मामले में समझौते के लिए पीड़िता को रुपयों की पेशकश की गई। आरोपी के इस बर्ताव से युवती के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची। उसने महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग को आए आरोपी को खरीखोटी सुनाई। कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मियों ने पीड़िता को बमुश्किल शांत कराया। इस मामले में अब तीन जून को काउंसलिंग होनी है।
विज्ञापन


धामपुर (बिजनौर) निवासी एक युवती ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चार वर्ष पूर्व वह जसपुर के एक होटल में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात ग्राम मुकंदपुर निवासी एक युवक से हुई।

बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने आपसी सहमति से 11 अप्रैल 2016 को गांव के ही एक मंदिर में शादी कर ली। वह काशीपुर की मधुवन नगर कॉलोनी में किराये पर उक्त युवक के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही थी। ससुराल ले जाने की बात कहने पर युवक कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालता रहा।
विज्ञापन


बीती चार अप्रैल को उक्त युवक कमरे से शादी की फोटो आदि लेकर चला गया, जिसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। पता चला कि 12 मार्च 2019 को उसने अपनी पहली शादी की बात छिपाते हुए नोएडा निवासी एक युवती से दूसरा विवाह कर लिया।

युवती द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर दूसरी पत्नी के सामने उक्त युवक की पहली शादी का राज खुल गया। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपने मायके नोएडा चली गई। पीड़िता का कहना है कि धोखे में रखकर शादी करने पर अब युवक की दूसरी पत्नी भी तलाक लेना चाहती है।

मामले में काउंसलिंग को पहुंचे युवक ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए पीड़िता को रुपये देने की पेशकश की। आरोप है कि मामले का निपटारा न करने पर उक्त युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी।

इससे युवती का पारा चढ़ गया और उसने आरोपी को खरीखोटी सुनाई। हेल्पलाइन में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने समझाकर पीड़िता को शांत कराया। हेल्प लाइन कर्मियों ने मायके में रह रही युवक की पत्नी को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। मामले में अब तीन जून को काउंसलिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें