बाजपुर। जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दुकान में घुसकर लाठी डंडो से हमला कर दिया। इसमें दुकानदार घायल हो गया। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। घायल ने परिजनों के साथ पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोप है कि गांव इटव्वा निवासी जमील अहमद का केलाखेड़ा के गांव भव्वानगला निवासी एक व्यक्ति से जमीनी मामले को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम कुछ लोग लाठी डंडे लेकर जमील अहमद की हेयर कटिंग की दुकान पर आ धमके। उन्होंने हमला कर अजील अहमद को घायल कर दिया। धमकी देकर फरार हो गए। जमील अहमद ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। रविवार को सुबह परिजनों के साथ अजील अहमद ने बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।