काशीपुर। रेलवे अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाकर 16 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। जुर्माना वसूलने के बाद सभी छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को रेलवे हल्द्वानी की टीम ने बस रेड चेकिंग की। टीम ने अलीगंज रेलवे मार्ग पर रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में ट्रेनों को रोककर चेकिंग की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया।
कुछ यात्री अधिकारियों की टीम को देखकर ट्रेन से कूद कर भागने में कामयाब रहे। टीम ने ट्रेन संख्या 15034 और 55303 से 16 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि दो ट्रेनों से 16 बेटिकट यात्रियों से 4330 रुपये का जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया।