अश्लील हरकतें करते हुए मोबाइल व बीस हजार रुपये सहित बैग छीना
कैथल। एक युवती के साथ एक युवक ने रास्ता रोक कर अश्लील हरकते करते हुए उसका बैग छीन लिय। जिसमें उसका मोबाइल व 20 हजार रुपये नकद थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 24 अक्तूबर को गांव के ही राममेहर उर्फ मंदर ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ अशर्ील हरकतें की और उसका बैग छीन कर फरार हो गया। बैग में 3 मोबाइल व 20 हजार रुपये की नकदी एवं अन्य सामान था। सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।