काशीपुर कोतवाली पुलिस ने 20-20 लीटर कच्ची शराब समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टांडा चौकी पुलिस ने होली चौक निवासी सोहन उर्फ सोनू, ढकिया नंबर दो निवासी राजेंद्र सिंह को कच्ची शराब के साथ पकड़ा। दोनों का आबकारी अधिनियम में चालान किया है। इधर, खटीमा में लोहियाहेड चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने गोसीकुआं गांव में प्रमोद सिंह राणा को 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। थाना झनकईया के थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि शराब माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।