काशीपुर में ग्राम सूरजपुर थाना टांडा जिला रामपुर यूपी निवासी सफदर ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बृहस्पतिवार को वह कुमाऊं कॉलोनी निवासी व्यक्ति को 40 हजार रुपये देने के लिए प्रतापपुर गया था। जब उक्त व्यक्ति नहीं पहुंचा तो शाम को वह घर लौटने लगा। आरोप है कि शाम सात बजे दढ़ियाल रोड पर दो युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया और उससे 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।