काशीपुर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। श्यामपुरम निवासी सीमा (24) ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतका महिला का विवाह श्यामपुर निवासी कुलदीप से छह माह पूर्व ही हुआ था। शाम को कुलदीप किसी काम से बाहर गया था, जबकि सास-ससुर बाजार गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि ममेरे देवर ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। जिस पर उसने खिड़की से देखा तो सीमा पंखे से लटकी हुई थी। कुछ देर बाद जब कुलदीप घर पहुंचा तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आईटीआई थाना के एसआई कौशल भाकुनी, एसआई सुप्रीया नेगी घटना स्थल पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।