फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह मे दो गुटों के बीच चले डंडे, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में मोहल्ला नई बस्ती में आयोजित एक विवाह समारोह में सोमवार की रात खाने के दौरान हाथ धोने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष के आरिफ और दूसरे पक्ष के वसीमके सिर में चोटें आने से वह घायल हो गए। मारपीट में कई और लोगों को भी मामूली चोटें आईं। दोनों पक्षों ने कटोराताल चौकी में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें