काशीपुर में नगर निगम की टीम ने दुकानों, ठेलियों पर छापा मार कर 15 किलो पॉलिथीन बरामद की। निगम के कर अधीक्षक अजय अष्टवाल और सफाई निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने पोस्ट ऑफिस की गली में स्थित दुकानों और मुख्य मार्ग पर ठेली, फड़ व दुकानों से पॉलिथीन की 15 किलो थैलियां जब्त कीं। दुकानदारों के सामने और नालियों में कूड़ा मिलने पर सौ रुपये से पांच सौ रुपये तक लगभग 10 हजार का जुर्माना वसूला गया। टीम में सुरेश सौदा, राकेश, संजय, विवेक थे।