फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरी गणेशपुर में किया था सुअर का शिकार, जांच में हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। वन विभाग के अधिकारियों की जांच में ग्राम केसरी गणेशपुर में सुअर का शिकार किए जाने की पुष्टि हुई है। रेंजर ने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीओ (वन) को भेज दी है। नियमानुसार आरोपी से जुर्माना वसूला जाएगा। एक समाचार पत्र ने कुंडा थाने के ग्राम केसरी-गणेशपुर में बारहसिंगा का शिकार किए जाने का समाचार प्रकाशित किया था। इस सूचना पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने रेंजर महेश चंद्र शर्मा को जांच सौंपी। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि गांव के ही रमेश पुत्र लाखन सिंह ने जंगली सुअर का शिकार किया था। उसने इस जानवर का मीट अन्य ग्रामीणों में भी बांटा। रेंजर शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अन्य ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई गई। जिस पर रमेश सिंह द्वारा अवैध रूप से सुअर मारे जाने की पुष्टि हुई। रेंजर ने बताया कि इस संबंध में जांच आख्या उप प्रभागीय वन अधिकारी को भेज दी गई है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्य जीव अधिनियम 1970 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें