फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुराना चौक मोहल्ला निवासी काशी गिडवानी (38) पुत्र स्व. नारायण गिडवानी मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था। बुधवार की सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर घर में मौजूद मां व भाई दरवाजा खुलवाने का प्रयास किए। काफी देर बाद भी अंदर से कुछ प्रतिक्रिया न मिलने पर रोशनदान से अंदर देखा तो पंखे के सहारे उसका शव लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि काफी दिनों से उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें