फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने 12 लोगों को पकड़कर भेजा रेलवे कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ट्रेन में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए आरपीएफ की टीम लगातार अभियान चला रही है। लेकिन यात्रियों में जागरूकता नहीं आ रही है। आरपीएफ ने एक ट्रेन से 10 यात्रियों को महिला कोच में यात्रा करते पकड़ा।
विज्ञापन


ट्रेनों में महिलाओं के साथ घटनाएं बढ़ रही है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ सख्ती बरत रही है बावजूद इसके लोग महिला कोचों में सफर करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि शनिवार को ट्रेन संख्या 55321 पैंसेजर मुरादाबाद से रामनगर जा रही थी। आरपीएफ टीम ने अलीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में महिला और दिव्यांग कोच में यात्रा करने वाले 10 यात्रियों को पकड़ा है।

इसमें मझौला मुरादाबाद निवासी पंकज गौतम, ग्राम चुनकी चंदोसी निवासी रविकांत गौतम, फरीदनगर मुरादाबाद निवासी अब्दुल नासिर, टांडा रामपुर निवासी गजराम, ग्राम कुकरझुंडी ठाकुरद्वारा निवासी सौम्य अली, अशरफ अली, कचनाल भगतपुर मुरादाबाद निवासी मुस्तकीम, भगतपुर मुरादाबाद निवासी वसीम, गुलाम नबी हैं। यात्रा करने वाले इन यात्रियों का रेलवे अधिनियम के तहत चालान कर रेलवे बरेली कोर्ट भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, ओपी मीणा ने बताया कि काशीपुर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम प्लेट फार्म पर खड़े दो ई-रिक्शा को सीज कर दिया। जिनके चालक ग्राम गिन्नी खेड़ा निवासी राजवीर और विजय नगर नई बस्ती निवासी शमशेर अली का चालान कर हल्द्वानी रेलवे कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें