फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के नगदी समेत हजारों का सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर। चोरों ने ट्रांसपोर्टर के घर से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी सहित हजारों का सामान पार कर लिया। ट्रांसपोर्टर ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लालपुर निवासी धीरेंद्र वर्मा का आनंद ट्रांसपोर्ट के नाम से प्रतिष्ठान है। धीरेंद्र का परिवार कहीं बाहर गया हुआ था और धीरेंद्र घर में अकेला था। इसी बीच चोरों ने रविवार रात घर के अंदर घुसकर उसका लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े व 15 हजार की नकदी समेत हजारों का माल चोरी कर लिया साथ ही जाते समय चोरों ने घर के स्टोर में आग लगा दी। सोमवार सुबह चार बजे पड़ोसी ने शोर मचाकर धीरेंद्र को जगाया। धीरेंद्र ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें