फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल तस्करी के आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। तेंदुए की खाल की तस्करी में गिरफ्तार आरोपियों को वन विभाग ने न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। लोहियाहेड रोड से तेंदुए की तीन खालों के साथ पकड़े गए तस्कर दलजीत सिंह ग्रेवाल और शेखर वर्मा को वन विभाग ने न्यायालय में पेश किया। यहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। वन विभाग वन्य जंतुओं के अंगों की तस्करी के नेपाल कनेक्शन पर नजर लगाए हुए है। भारत-नेपाल की खुली सीमा का लाभ उठाकर तस्कर नेपाल से भारत के विभिन्न हिस्सों में वन्य जंतुओं के अंगों की तस्करी करते हैं। डीएफओ नितीशमणी त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में तहकीकात की जा रही है। नेपाल में किस जगह से वन्य जंतुओं की तस्करी की जा रही है। शीघ्र ही इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें