जसपुर में एक सप्ताह पूर्व अपने घर से फरार हुई दो युवतियों को पुलिस ने गुरुग्राम से बरामद किया है। नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने आठ जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री व उसकी पुत्री की सहेली को मोहसिन नाम का युवक बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। जो इस समय दिल्ली में है। पुलिस ने दोनों युवतियों को गुरुग्राम से बरामद किया है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि युवतियों को एसडीएम कोर्ट में उनके बयानों के लिये पेश किया जाएगा।