फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा में कांग्रेसी नेता की पिकप से पकड़े दो गौवंशीय पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा में पुलिस ने कांग्रेसी नेता की पिकप से तस्करी कर ले जाए जा दो गोवंशी पशुओं को मुक्त कराया है। पुलिस को देखकर वाहन में सवार तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस तस्करी में कांग्रेसी नेता की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब तीन बजे दरऊ चौकी पुलिस को गोवंशी पशुओं की तस्करी की सूचना मिली। चौकी प्रभारी अशोक फर्त्याल ने टीम के साथ दरऊ में आ रही पिकप यूके 06 सीबी 0289 को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक सहित तीन लोग पिकप छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर पिकप में दो गोवंशी पशु बरामद हुए। पुलिस ने क्रूरता से पिकप में बांधकर रखे दो पशुओं को गोशाला भिजवा दिया। मामले में फरार आरोपी राजू, वसीम निवासी नई सुनहरी किच्छा, बाबू निवासी खजूरिया रामपुर के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम, पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में एसआई नवीन बुधानी, कांस्टेबल प्रकाश शर्मा, संजय, राजेंद्र चंद्र शामिल रहे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता का वाहन होने की वजह से पुलिस पर नेताओं से फोन करवाकर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई। लेकिन पशु तस्करी का मामला होने की वजह से पुलिस ने दवाब को दरकिनार कर दिया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि गोवंशी पशुओं के साथ पकड़ी पिकप कागजों में एक कांग्रेसी नेता के नाम दर्ज है। पशु तस्करी में नेता की भूमिका की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें