फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने दबोचे दो नाबालिग उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मजदूरी करने जा रहे श्रमिक को रास्ते में चार किशोरों ने घेर लिया और मारपीट कर उससे मोबाइल और नकदी लूट ली। सरेराह लूटपाट कर रहे किशोरों में से दो को भीड़ ने दबोच लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप निवासी सुधीर कुमार बृहस्पतिवार सुबह मजदूरी करने जा रहा था। रास्ते में चार किशोरों ने उसे घेरकर मोबाइल और पर्स देने को कहा। विरोध करने पर किशोरों ने श्रमिक से मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया और जेब में रखे पांच सौ रूपये निकाल लिए। सुधीर के शोर मचाने पर वहां कई लोग जुट गए। भीड़ ने लूटपाट कर रहे दो किशोरों को दबोच लिया जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए किशोरों की भीड़ ने जमकर धुनाई की और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गये दोनों नाबालिगों को पुलिस ने चेतावनी देकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें