काशीपुर। शहर निवासी एक महिला ने मंगलवार को कोतवाली पहुंची। महिला सेल प्रभारी को तहरीर देकर उसने पति और ससुरालियों पर मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया। मायके से पांच लाख रुपये और एक कार नहीं लाने पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया।
तहरीर में कहा कि बीती 23 जुलाई की दोपहर एक बजे उसके पति व ससुरालियों ने उसे मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया और वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पीड़ित महिला के पति ने भी व्यापारियों के साथ एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र से मिलकर पत्नी पर लाखों रुपये का गबन करने के साथ ही उसके दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगाया।
कहा कि उसकी पत्नी और उक्त व्यक्ति के पिछले लंबे अर्से से गलत संबंध चल रहे थे जिसकी उसे दस माह पूर्व जानकारी मिली। उसकी पत्नी से अवैध संबंध रखना वाला व्यक्ति नगर का एक प्रतिष्ठित व्यापारी होने के साथ ही संभ्रात परिवार से भी ताल्लुक रखता है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।