काशीपुर। पुलिस ने पुष्पक विहार और पक्काकोट में रविवार को सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर तीन मकान मालिकों पुष्पक विहार निवासी अंजू जौहरी, शबनम और पक्काकोट निवासी अशर्फी लाल के कोर्ट के चालान काटे गए। वहीं, आईटीआई थाना पुलिस ने भी ग्राम खड़कपुर और जसपुर खुर्द में सत्यापन अभियान चलाया।