किच्छा। ग्राम महराया निवासी गुच्छन पुत्र शफी अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घर में सो रहा था। आधी रात को उसकी नींद खुली तो घर में बंधी भैंस गायब थी। इसके अलावा मौके पर खड़ा रिक्शा भी नहीं था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।