फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट न लगाने पर भड़के अधिवक्ताओं ने लेखपाल को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दाखिल खारिज की फाइल पर रिपोर्ट न लगाने पर तहसील में अधिवक्ता व अरायजनवीस भड़क उठे। उन्होंने लेखपाल का घेराव कर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। किसी तरह उनके चंगुल से छूटे लेखपाल ने तहसीलदार के कार्यालय में पहुंचकर शरण ली।
विज्ञापन


तहसील परिसर के अधिवक्ताओं व अराजयनवीसो का आरोप है कि एक लेखपाल द्वारा जरूरी कार्यो को अनावश्यक रूप से लटकाए रखा जाता है। स्थाई, जाति व आय प्रमाण पत्र आदि के आवेदनों पर समयबद्ध अवधि में लेखपाल द्वारा रिपोर्ट न लगाने से फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों के जरूरी प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे है। उनके स्तर पर एक माह से अधिक अवधि के आवेदन लंबित है।

बुधवार को एक अधिवक्ता किसी व्यक्ति के दाखिल खारिज की फाइल लेकर उक्त लेखपाल के पास पहुंचे। लेखपाल ने उस पर रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर तमाम अधिवक्ता व अरायजनवीस एकत्र हो गए। उन्होंने लेखपाल का घेराव कर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


लेखपाल को भागकर तहसीलदार के कार्यालय में शरण लेनी पड़ी। इस मामले में तहसीलदार को शिकायत सौंपी गई है। वहीं लेखपाल का कहना है कि अधिवक्ता द्वारा जिस भूमि की दाखिल खारिज पत्रावली मेें रिपोर्ट लगाने के लिए दबाव बनाया गया, उसकी भूमि का मुकदमा सिविल न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें