बाजपुर। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि बुधवार को एसएसपी के निर्देशन अभियान चलाकर पुलिस टीम ने गांव इटव्वा निवासी मान सिंह, मोहल्ला शिवनगर निवासी पवन को 20-20 लीटर और गांव जमरान निवासी पुरान सिंह को कच्ची शराब के 25 पाउच के साथ गिरफ्तार कर लिया।