फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन चोरों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में कोतवाली पुलिस ने बीती एक नवंबर को तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें बरामद की थी। पूछताछ में पता चला कि सिविल लाइंस रामपुर निवासी आसिफ पेंटर और पहाड़ी दरवाजा रामपुर निवासी अयूब उर्फ छोटे काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों से वाहन चोरी करने की वारदातों में शामिल हैं। दोनों चोरी की बाइकों को मसवासी (रामपुर) निवासी कबाड़ी शकील अहमद को बेचते थे। पुलिस ने बाद में शकील को भी गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपी वर्तमान में हल्द्वानी जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ उत्तराखंड और यूपी के कई थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को कोतवाल चंचल शर्मा ने जेल में निरुद्ध तीनों वाहन चोरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें