रुद्रपुर। सब्जी मंडी में किराने की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी की कार को चोरों ने उसकी दुकान के बाहर से ही उड़ा लिया। व्यापारी ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
इंदिरा कॉलोनी गली नंबर चार निवासी विकास गुप्ता की सब्जी मंडी में किराने की दुकान है। शुक्रवार सुबह विकास रोज की तरह दुकान पहुंचे। यहां पहुंचने पर उसने अपनी अल्टो कार संख्या यूए 06 के 9195 को दुकान के बाहर खड़ा कर दिया। देर शाम को जब विकास घर वापस जाने के लिए दुकान बंद कर कार के पास पहुंचा तो उसकी कार अपनी जगह से गायब थी।
विकास ने आसपास के लोगों से भी कार की जानकारी ली लेकिन कार का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह विकास ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगालने के साथ ही कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है।